World News

Serbia Old Age Home Fire : सर्बिया के बेलग्रेड में वृद्धाश्रम में आग से आठ की मौत, कई झुलसे

Serbia Old Age Home Fire: सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के बाहरी इलाके में सोमवार 20 जनवरी को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक वृद्धाश्रम में भीषण आग लगने से आठ लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सुबह के समय हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों के अनुसार, बेलग्रेड के दक्षिणी क्षेत्र स्थित बाराजेवो नगर पालिका में तड़के करीब 3:30 बजे वृद्धाश्रम में आग लगी। उस समय आश्रम में लगभग 30 लोग मौजूद थे। आग इतनी तेज़ी से फैली कि पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे हुए व्यक्तियों को बेलग्रेड सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

Daily Khabar

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay updated with the latest news, trending stories, and in-depth analysis. From breaking headlines to local events, we bring you reliable and timely information to keep you informed and empowered.

Get Latest Updates and News

    Dailykhabar.news @2023. All Rights Reserved.